
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सीबीआई (CBI) की मंजूरी देने के बाद जहां एक तरफ पूरे देश में खुशी की लहर दिखाई दी। सुशांत के लिए पिछले दो महीने से न्याय की गुहार लगाई जा रही थी। ऐसे में सीबीआई के हाथ में केस जाने से अब उनके परिवार और चाहनेवालों में न्याय की उम्मीद बनी (Sushant family, friends and fans on CBI probe) है। गौरतलब हो कि सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस की तरफ से अभी तक इस केस में कोई छानबीन नहीं की गई है। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) बिल्कुल इसके उल्टा मानती हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को सपोर्ट किया है। स्वरा भास्कर ने मुंबई पुलिस पर अपना भरोसा जताया और कहा उनपर संदेह करने का कोई कारण नहीं।
स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में सुशांत केस को लेकर उन्होंने पिंकविला से बातचीत में कहा कि मुंबई पुलिस पर भरोसा करना चाहिए (Swara Bhaskar support Mumbai police) था। ऐसा नहीं है कि वो अपना काम ठीक से नहीं कर रहे थे या फिर वो प्रोफेशनल नहीं है। मुझे लगता है कि समस्या ये है कि हमने उनपर भरोसा नहीं किया जो हमें करना चाहिए (Swara said we did not believe on Mumbai Police) था। मुंबई पुलिस पर शक करने का कोई कारण नहीं है। अब सीबीआई के हाथों में केस चला गया है मुझे उम्मीद है कि निष्पक्ष छानबीन होगी।
स्वरा ने आगे कहा कि अब इसमें और कुछ नया नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि न्यायपालिकाओं, कानून को अपना काम करने देना चाहिए, पुलिस को उनका काम करने देना चाहिए। गौरतलब हो कि इससे पहले स्वरा ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का समर्थन किया था। वहीं स्वरा ने कहा था कि हम क्यों नहीं मानना चाहते हैं कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं हो सकते। कोई फेमस है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो डिप्रेशन में नहीं हो सकता। बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी गई। सुशांत केस को लेकर पिछले दो महीनों से इसकी मांग की जा रही थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3he1zqF
No comments: