बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म की स्टारकास्ट जश्न मना रही है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए मुंबई में एक बड़ी सक्सेस पार्टी ऑर्गनाइज की। पार्टी में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, अभिनेता ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ वाणी कपूर और दिशा पटानी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
फिल्म की सक्सेस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखी गई है। जिन्हें काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म वॉर की सफलता का जश्न ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन और चाचा राजेश रोशन के साथ भी मनाया।
बता दें, फिल्म 'वॉर' 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली साल 2019 की पहली फिल्म बन गई है और विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन 450 करोड़ हुआ है।
कलेक्शन की इस दौड़ में वॉर ने रणवीर सिंह की पद्मावत और सलमान की सुल्तान को पछाड़ दिया है। वॉर ने हिंदी सिनेमा जगत की सातवीं सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32GzuRw
No comments: