नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां का हाल ही में दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का पहला गाना 'तुम ही आना' भी रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा तारा सुतारिया को याद करके रो रहे हैं और और पुराने पलों को याद कर रहे हैं।
दरअसल, मरजावां 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का हाल ही में दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ। वहीं अब मरजावां का पहला गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तारा सुतारिया का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। ये बहुत ही इमोशनल गाना है। इस गाने को जुबीन नौटियाल ने गाया है और लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। साथ ही पायल देव ने म्यूजिक कंपोज किया है
बताते चलें मरजावां फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख के अलावा तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन मिलप झावेरी कर रहे हैं, वहीं भूषण कुमार और निखिल आडवाणी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oHAo0V
Reviewed by N
on
October 03, 2019
Rating:
No comments: