नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार्स के बच्चे जब पैदा होते ही स्टार बन जाते हैं। वो क्या करते हैं, कैसे रहते है, लोग इसे जानने के लिए बहुत इच्छुक रहते हैं। जितने उनके माता-पिता सुर्खियों में रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी। और आज तो बॉलीवुड में स्टार किड्स का दौर चल रहा है। कुछ सेलिब्रेटी के बच्चे फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं तो कुछ करने की तैयारी कर रहे हैं।
लेकिन आजकल अभिनेत्री पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा ढिल्लन की खूबसूरती के खूब चर्चें हो रहे हैं। पालोमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेहद ग्लैमरस तस्वीर अपडेट की थी। तस्वीर को अपडेट करते ही पालोमा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पालोमा को ये बोल्ड अंदाज देख उनके फैन्स की तादाद बढ़ गई है। वहीं कई लोगों ने कहा कि पालोमा इन तस्वीर में बिल्कुल अपनी मां पूनम की कॉपी लग रही हैं। पालोमा सोशल मीडिया पर जरूर दिख जाती हैं लेकिन वो मीडिया और कैमरों से दूरी बनाई रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
पालोमा अपनी सादगी के साथ अपने हॉट एंड बोल्ड ब्यूटी के लिए भी लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हई है। पालोमा ने हाल फिलहाल में एक फोटोशूट भी करवाया था। वहीं की दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं पालोमा बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री ले सकती हैं। फिलहाल अभी वो अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ध्यान दे रही है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ofOaYD
No comments: