test

जब इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने शादी को चुना, ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss) के शो में वीकेंड में सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट से रूबरू तो होते ही हैं साथ ही खूब मस्ती मजाक भी करते हैं। हाल ही में आए एक एपिसोड में बिग बॉस 13 के सेट पर पहुंची थी फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) की टीम। सबसे पहले उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने बिमार दिल गाने से सेट पर एंट्री ली, साथ ही सलमान खान और अनिल कपूर से भी ठुमके लगवाए। इसी बीच सलमान ने एक फनी जोक मारा जिसपर सभी को खूब हंसी आई।

[MORE_ADVERTISE1]host-salman-khan-along-with-pagalpanti-cast-anil-kapoor-pulkit-samrat-urvashi-rautela-and-kriti-kharbanda-on-the-sets-of-bigg-boss.jpg[MORE_ADVERTISE2]

दरअसल, इस बार पागलपंती की स्टारकास्ट बिग बॉस के सेट पर कई सवाल जवाब करती हुई नजर आई। उर्वशी रौतेला ने अनिल कपूर से सवाल किया कि सलमान खान को कौन सा काम बतौर सुपरस्टार नहीं करना चाहिए। इससे पहले की अनिल कपूर कोई जवाब देते दबंग खान ने ही बोल दिया और जवाब था शादी। ये सुनते ही सभी जोर से हंस पड़े।

[MORE_ADVERTISE3]

बता दें कि सलमान की उम्र अब 53 साल हो चुकी है लेकिन अभी भी वो बैचलर लाइफ जी रहे हैं। इसीलिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हों या फैंस सब उनसे शादी करने की गुजारिश करते रहते हैं। वैसे तो सलमान खान के रिलेशनशिप कई अभिनेत्रियों से रहे लेकिन मामला शादी तक पहुंच नहीं पाया। वहीं सलमान की फैमली हमेशा से चाहती है कि वो शादी के बंधन में बंध जाएं लेकिन सलमान खुद को बैचलर ही अच्छा मानते हैं। आज भी सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही नए घर में शिफ्ट होेने की सोच रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KA7BDA
जब इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने शादी को चुना, ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन जब इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने शादी को चुना, ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन Reviewed by N on November 19, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.