test

इलियाना से नहीं इस एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे अभिषेक बच्चन, सच्ची घटना पर बेस्ड होगी फिल्म

एक्टर अभिषेक बच्‍चन जल्द ही फिल्‍म 'द बिग बुल' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्‍म 1990 से 2000 के बीच हुई सच्‍ची घटनाओं और भारत के फाइनैंशल फील्‍ड में हुए बदलाव पर आधारित है। पहले यह बताया गया था कि इलियाना डीक्रूज फिल्म में अभिषेक के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'कबीर सिंह' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली निकिता दत्ता इस फिल्म में अभिषेक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। निकिता ने दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

[MORE_ADVERTISE1]Abhishek Bachchan[MORE_ADVERTISE2]

फिल्‍म को अजय देवगन और आनंद पंडित प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका डायरेक्‍शन कुकी गुलाटी कर रहे हैं जिन्‍होंने विवेक ओबेरॉय स्‍टारर फिल्‍म 'प्रिंस' का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी स्‍टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर बेस्‍ड होगी। हर्षद को फाइनैंशल क्राइम करने के कारण अरेस्‍ट किया गया था।

[MORE_ADVERTISE3]Abhishek Bachchan

यह क्राइम 1992 के सिक्‍यॉरिटीज स्‍कैम में हुआ था। हर्षद के खिलाफ कई क्रिमिनल चार्ज लगे थे और उसे चार मामलों में दोषी ठहराया था। उसकी 2001 में 27 की उम्र में मौत हो गई थी। उसे 'बिग बुल' कहा जाता था क्‍योंकि उसने स्‍टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Nfyvg
इलियाना से नहीं इस एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे अभिषेक बच्चन, सच्ची घटना पर बेस्ड होगी फिल्म इलियाना से नहीं इस एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे अभिषेक बच्चन, सच्ची घटना पर बेस्ड होगी फिल्म Reviewed by N on November 14, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.