test

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिताजी का निधन, पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली: फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मनीष मल्होत्रा के पिताजी का 90 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। खबरों के मुताबिक मनीष के पिताजी लंबे समय से बीमार थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

[MORE_ADVERTISE1]photo_2019-11-18_14-22-34.jpg[MORE_ADVERTISE2]

मनीष मल्होत्रा के पिताजी के निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। इस खबर के बाद बॉलीवुड से तमाम लोग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंच रहे हैं। जिसमें करण जौहर, शबाना आजमी भी शामिल हैं।

[MORE_ADVERTISE3]

मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मनीष के भतीजे पुनीत मल्होत्रा उनके पिता को कंधा देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर और डेविड धवन को भी मनीष के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इसके अलावा और कई बॉलीवुड के सितारे भी मनीष मल्होत्रा के घर पर पहुंचे। मनीष मल्होत्रा इस वक्त गहरे दुख में है और उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड से उनके तमाम दोस्त इस दुख में उनके साथ हैं।

photo_2019-11-18_14-22-38.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32XdIYM
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिताजी का निधन, पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिताजी का निधन, पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर Reviewed by N on November 18, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.