test

केटी पैरी ने की मुंबई एयरपोर्ट पर शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- घटिया

नई दिल्ली: हाल ही में मुबंई में केटी पैरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर डीवाई पाटिल स्टेडियम में करीब 25 हजार दर्शक मौजूद थे। इसके बाद केटी शनिवार को वापस अपने देश चली गईं। अपनी परफॉर्मेंस से वाहवाही लूटने के बाद अब केटी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हरकत की हर तरफ आलोचना हो रही है।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केटी मुबंई एयरपोर्ट पर जाती दिखाई दे रही हैं। एक तरफ तो फैंस केटी को देखकर उनसे ऑटोग्राफ ले रहे हैं, वहीं सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान जब केटी से पासपोर्ट दिखाने को कहा जाता है तो वह और उनकी टीम पुलिस को इग्नोर कर के चले जाते हैं। इसके बाद जब सिक्योरिटी दोबारा उन्हें रोकने की कोशिश करती है दोबारा केटी और उनका स्टाफ बिना पासपोर्ट दिखाए आगे बढ़ जाता है।

[MORE_ADVERTISE3]kety_parry_2.jpg

इस वीडियो के सामने आने के बाद केटी की हर तरफ आलोचना हो रही है। लोगों को उनकी ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई। एक यूजर ने केटी के लिए लिखा कि- 'जरा सोचिए अगर हमारे किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने ऐसा व्यवहार इनके देश में किया होता तो क्या होता? कैटी यह तुम्हारी बेहद घटिया हरकत है।'एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बहुत घटिया हरकत है। आप बेशक सेलेब्रिटी हैं लेकिन नियम कानून सबके लिए बराबर है। आपको हमारे कानून की इज्जत करनी चाहिए। शाहरुख खान के साथ भी ऐसा ही हुआ था। लोग केटी की इस हरकत को घटिया बता रहे हैं।

बता दें कि केटी का मुबंई में जोरदार स्वागत किया गया था। करण जौहर ने उनके लिए मुबंई में पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी मौजूद थे। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OsrePg
केटी पैरी ने की मुंबई एयरपोर्ट पर शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- घटिया केटी पैरी ने की मुंबई एयरपोर्ट पर शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- घटिया Reviewed by N on November 18, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.