test

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस एक फिल्म के लिए ले रही हैं इतनी फीस! हीरो भी पीछे, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली | बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस की फीस को लेकर हमेशा बता होती है। हाल ही में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने एक्ट्रेसेस की कम फीस को लेकर नाराज़गी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि मेल एक्टर की तुलना में अभिनेत्रियों को आधी या चौथाई फीस मिलती है। इस पर पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी बात रख चुकी हैं कि उनके साथ फीस को लेकर भेदभाव किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को एक फिल्म करने के लिए कितनी फीस दी जाती है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लास्ट फिल्म कलंक थी जिसके लिए उन्हें मोटी फीस दी गई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म राज़ी के बाद से ही आलिया ने अपनी फीस बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, अब आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए 10 से 12 करोड़ ले रही हैं।

 


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) की हाल ही में फिल्म स्काई इज़ पिंक रिलीज हुई। इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी प्रियंका भले ही बॉलीवुड में कम ही फिल्में करती हो लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म के चार्ज में बहुत कमी नहीं आई है। खबरों के मुताबिक, प्रियंका ने फिल्म स्काई इज़ पिंक के लिए 14 करोड़ की मांग की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37IdatN
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस एक फिल्म के लिए ले रही हैं इतनी फीस! हीरो भी पीछे, जानकर रह जाएंगे हैरान बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस एक फिल्म के लिए ले रही हैं इतनी फीस! हीरो भी पीछे, जानकर रह जाएंगे हैरान Reviewed by N on November 26, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.