test

10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी करने वाली करीना अब खुद से छोटे लड़के से करना चाहती हैं प्यार, जानिए क्यों

बॉलीवुड में लंबे समय से यंग एक्ट्रेस के साथ बड़ी उम्र के अभिनेताओं को रोमांस करते देखा गया है। उम्र के फासले को लेकर इंडस्ट्री में कई बार बहस भी चली है। वरिष्ठ अभिनेता शाहरुख खान Shahurkh Khan, सलमान खान Salman Khan और अक्षय कुमार Akshary Kumar के अपोजिट लगभग उनकी आधी उम्र की एक्ट्रेसेस की जोड़ी देखने को मिलती है। करीना कपूर Kareena Kapoor लगभग दो दशक से इंडस्ट्री में हैं।

 

kareena kapoor

39 वर्षीय अभिनेत्री करीना हमेशा एक गेम चेंजर रही हैं और उन्होंने अपने से कम उम्र के अभिनेताओं अर्जुन कपूर और सुमीत व्यास के साथ जोड़ी जमाई है। हाल ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राइटर्स, डायरेक्टर्स, स्डूडियोज और प्रोड्यूसर्स को पर्दे के पीछे बदलाव का हिस्सा होना चाहिए।

 

Kareena Kapoor

करीना ने कहा, 'जब वह बड़ी उम्र की हो जाएंगी तो खुद से कम उम्र के अभिनेता के साथ रोमांस कर उम्र के फासले के मिथ को तोड़ना चाहती हैं। लोग प्यार में उम्र के फासले को नहीं देखते। इसका ताजा उदाहरण हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। क्योंकि वे नई जेनरेशन के हैं।' उन्होंने कहा कि मैं और सैफ अलग जेनरेशन के हैं। हमारे बीच भी उम्र का फासला बाधा नहीं बन पाया। आयु में अंतर होना कोई बड़ी बात नहीं। फिल्म निर्माताओं को इस सोच को चेंज करना चाहिए।

Kareena Kapoor

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37b0Lxg
10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी करने वाली करीना अब खुद से छोटे लड़के से करना चाहती हैं प्यार, जानिए क्यों 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी करने वाली करीना अब खुद से छोटे लड़के से करना चाहती हैं प्यार, जानिए क्यों Reviewed by N on December 29, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.