test

'पति, पत्नी और वो' में बलात्कारी की जगह इस्तेमाल होगा ये शब्द, पढ़कर आपको भी आ जाएगी हंसी

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं। इस मूवी में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में है। पिछले कई दिनों से फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के ट्रेलर को भले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन ट्रेलर भाषा और डायलॉग को लेकर आलोचना की गई।

Pati Patni Aur Woh

निर्देशक और लेखक मुदस्सर अजीज की फिल्म में एक डायलॉग में 'बलात्कारी' शब्द के प्रयोग करने से मेकर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद अब फिल्म से 'बलात्कारी' शब्द को हटाकर 'बैड संस्कारी' का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा भी कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें दूसरे शब्दों से रीप्लेस किए गए। वहीं सेक्स हासिल कर लेना को सेक्स के लिए राजी कर लेना कर दिया गया है।

Pati Patni Aur Woh

आपको बता दें कि इससे पहले ट्रेलर में एक सीन में कहा गया था- 'बीवी से सेक्स मांग ले तो हम भिखारी, बीवी को हम सेक्स ना दे तो हम अत्याचारी, और किसी तरह जुगाड लगा के हम उससे सेक्स हासिल कर ले ना, तो बलात्कारी भी हम है' अब इस डायलॉग में बैड संस्कारी शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। विवाद के बाद मेकर्स ने ये शब्द हटाने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरा डायलॉग नहीं हटाया गया है, बल्कि सिर्फ शब्द रीप्लेस किया गया है।

Pati Patni Aur Woh

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/352Nvdz
'पति, पत्नी और वो' में बलात्कारी की जगह इस्तेमाल होगा ये शब्द, पढ़कर आपको भी आ जाएगी हंसी 'पति, पत्नी और वो' में बलात्कारी की जगह इस्तेमाल होगा ये शब्द, पढ़कर आपको भी आ जाएगी हंसी Reviewed by N on December 05, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.