test

आख़िरी बार श्रीदेवी की दीपिका पादुकोण से हुई थी बात, घर में इस चीज़ को लेकर थी काफी परेशान

नई दिल्ली। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (sridevi) बेशक इस दुनिया को अलविदा कह चुंकी हो। लेकिन आज भी श्रीदेवी की यादें और अच्छाई को लोग आज भी याद करते हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के ऊपर बनाई गई किताब "श्रीदेवी: गर्ल वुमेन सुपरस्टार" (sridevi:girl women superstar) को लॉन्च किया। इस दौरान बोनी कपूर (boney kapoor) के साथ दीपिका पादुकोण (deepika padukon) भी मौजूद थी। श्रीदेवी को याद करते हुए दीपिका ने कहा, ‘साल 2007 मेंजब मैंने अपना करियर शुरू किया था तब वो मेरी हर फिल्म की रिलज़ पर मुझे मैसेज करती थीं। आज भी मेेेरे पास उनके मैसेज हैं। मैं श्रीदेवी मैम से बहुत अटैच्ड थी, शायद हमारे बीच साउथ इंडियन कनेक्ट था इस वजह से।'

sridevi: the girl superstar book launch

दीपिका ने ये भी बताया कि श्रीदेवी के साथ उनकी आखिरी बात क्या थी। दीपिका ने कहा- “श्रीदेवी मैम से मेरी आखिरी बात घर पर रहने वाले स्टाफ से होने वाली दिक्कातों को लेकर हुई थी। दीपिका ने कहा, मैंने अपनी लाइफ में जो भी कुछ किया उसमें उनका सपोर्ट हमेशा रहा है। वह हमेशा मुझे याद रहेंगी। आपको बता दें कि 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गईं थीं। जहां पर होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई थी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lf7EF2
आख़िरी बार श्रीदेवी की दीपिका पादुकोण से हुई थी बात, घर में इस चीज़ को लेकर थी काफी परेशान आख़िरी बार श्रीदेवी की दीपिका पादुकोण से हुई थी बात, घर में इस चीज़ को लेकर थी काफी परेशान Reviewed by N on December 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.