test

बॉलीवुड को लेकर कैटरीना कैफ ने कही ऐसी बात, खुल गई सबकी आंखें

अभिनेत्री कैटरीना कैफ Katrina Kaif ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' sooryavanshi की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार Akshay Kumar लीड किरदार में हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने महिला केन्द्रित फिल्मों को लेकर अपने विचार साझा किए। कैट ने कहा, 'बॉलीवुड विमन सेंट्रिक फिल्मों को लेकर काफी पिछे है। जबकि हॉलीवुड में इसके उलट महिलाओं पर बेस्ड फिल्मों की स्क्रिप्ट ज्यादा बेहतर होती हैं। वहां ऐसा बड़े स्तर पर हो रहा है, जिन फिल्मों में शार्लीज थेरॉन, निकोल किडमैन काम कर रही हैं। ये वे अदाकाराएं हैं जो लंबे समय से फिल्म जगत में बनी हैं।

Katrina Kaif

महिलाओं पर लिखने के मामले में काफी पीछे
कैट का कहना है कि उन्हें बेहतरीन लेखन और किस्सागोई का साथ मिला है। अगर आप 'बिग लिटल लाइज' या अन्य मशहूर शो देखेंगे, वे महिलाओं को ध्यान में रख कर लिखे गए हैं और उसी हिसाब से बनाए गए हैं। इस लिहाज से हम महिलाओं के लिए लिखने के मामले में काफी पीछे हैं।

Katrina Kaif

मुझे भावनात्मक किरदार की तलाश
'एक था टाइगर' एक्ट्रेस का कहना है कि मैं एक ऐसी कहानी की तलाश हूं जिसमें भावनात्मक जीवंतता हो। उन्होंने 'भारत' और 'जीरो' जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इन फिल्मों में अपने किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ी थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rd9mKY
बॉलीवुड को लेकर कैटरीना कैफ ने कही ऐसी बात, खुल गई सबकी आंखें बॉलीवुड को लेकर कैटरीना कैफ ने कही ऐसी बात, खुल गई सबकी आंखें Reviewed by N on December 02, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.