test

क्या अक्षय कुमार ने सच में उ़ड़ाया है भगवान राम का मज़ाक? देखें सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन..


नई दिल्ली | अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'गुड न्यूज' के एक डायलॉग के कारण वो विवादों में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। लोगों ने इस डायलॉग के जरिए भगवान राम को गाली देने का आरोप लगाया है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से अक्षय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं।
27 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म गुड न्यूज पर यूजर्स का गुस्सा फूटा हुआ है। सीन के मुताबिक, पार्टी में आए मेहमान से एक महिला पूछती है- तुम मुझे यह बताओ इसका (बच्चे का) नाम होलाराम क्यों रखा?, जवाब में मेहमान कहता है- क्या है कि नानाजी का नाम राम था और ये होली के दिन पैदा हुआ था तो उन्होंने इसका नाम होलाराम रख दिया। इस पर हंसते हुए अक्षय (Akshay Kumar) कहते हैं- अच्छा हुआ जी लोहड़ी के दिन पैदा नहीं हुआ, नहीं तो इसका नाम तो... इसपर सभी लोग अक्षय की तरफ हैरान वाली नज़रों से देखते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक यूजर ने लिखा- घटिया हास्य की आड़ में अक्षय कुमार सीधे-सीधे भगवान राम को गाली दे रहे हैं। तो एक यूजर लिखता है- अगर बॉलीवुड में सबसे बेशर्म और पाखंडी अभिनेता के लिए कोई अवॉर्ड है तो निश्चितरूप से वे सभी अक्षय कुमार को मिलेंगे। अक्षय ने भगवान राम को गाली दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZkviWB
क्या अक्षय कुमार ने सच में उ़ड़ाया है भगवान राम का मज़ाक? देखें सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन.. क्या अक्षय कुमार ने सच में उ़ड़ाया है भगवान राम का मज़ाक? देखें सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन.. Reviewed by N on December 24, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.