नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मोस्टअवेटेड फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर'((Tanhaji: The Unsung Warrior)' )का पहला गाना 'शंकरा रे शंकरा’ रिलीज हो गया है।इस गाने को अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'शंकरा रे शंकरा (Shankara Re Shankara)' का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने को लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) की कहानी है। इस फिल्म में तान्हा जी मालुसरे का किरदार खुद अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय के अलावा इस फिल्म में काजोल,सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी हैं. 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' को साल 2020 में 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DC0ird
No comments: