test

'जयेशभाई जोरदार' से फर्स्ट लुक आउट, दिखा रणवीर का ऐसा अंदाज...

फिल्म '83' में कपिल देव के बाद रणवीर सिंह Ranveer Singh अगले साल फिर एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म होगी 'जयेशभाई जोरदार' jayeshbhai jordaar। इसमें अभिनेता एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के लेखक और निर्देशक दिव्यांग ठक्कर हैं। बुधवार को रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का फर्स्ट लुक जारी हुआ। गुजराती व्यक्ति के कैरेक्टर में ढलने के लिए रणवीर ने अपना कई किलो वजन कम किया है। उनकी यह फिल्म महिला सशक्तिकरण का समर्थन करेगी।

 

ranveer singh

अपने किरदार को लेकर रणवीर ने कहा,'मैंने जयेशभाई के कैरेक्टर में ढलने के लिए बहुत किया है जो मैंने पहले कभी नहीं किया। इस किरदार ने मुझे एक रोमांचक चुनौती पेश की।' फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर उन्होंने कहा कि दिव्यांग ने अपने लेखन से स्क्रिप्ट में जान डाली है जो आपको पूरे समय हसाएंगी।

ranveer singh

फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा ने रणवीर को लेकर कहा, 'जब रणवीर किसी भी भूमिका को निभाते है तो वे पूरी तरह निडर होते हैं। वे कैरेक्टर में ढलने के लिए हर जोखिम को उठाने के लिए तैयार रहते हैं। रणवीर ही एक ऐसे अभिनेता है जो हर किरदार में खरे उतरने पर उतारू रहते हैं। वे ना केवल कर्मिशयल रूप से बल्कि समीक्षकों की भी पहली पसंद बनते जा रहे हैं।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OLWytj
'जयेशभाई जोरदार' से फर्स्ट लुक आउट, दिखा रणवीर का ऐसा अंदाज... 'जयेशभाई जोरदार' से फर्स्ट लुक आउट, दिखा रणवीर का ऐसा अंदाज... Reviewed by N on December 04, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.