test

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपने डिप्रेशन की अनकही कहानी.. सेट पर काम करते वक्त हुआ था ऐसा

नई दिल्ली | बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। उनकी हर फोटो सबका दिल लूट लेती है। लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से अपने डिप्रेशन (Depression) के दौर की बात की। मस्तानी ने खुलासा किया कि वो जब उस दौर से गुज़र रही थीं तो एक बार सेट पर उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। यंहा तक कि वो शूटिंग करते-करते अचानक बेहोश हो गई थीं।

दीपिका आगे लिखती हैं- उस वक्त मैं पूरे दिन सोते रहना चाहती थीं क्योंकि मैं जागकर रिएलिटी को महसूस नहीं करना चाहती थीं। मैं हर समय थका हुआ और उदास महसूस कर रही थी। अगर कोई मुझे खुश करने के लिए खुशी वाले गाने बजाता था तो मुझे और खराब महसूस होता था। हर दिन उठना एक कोशिश की तरह हुआ करता था। दीपिका ने ये भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें रोते हुए देख लिया था और पूछा था कि क्या हुआ है। लेकिन दीपिका (Deepika Padukone) के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद उन्होंने दीपिका को एक प्रोफेशनल की जरूरत है ये बात बताई थी। हालांकि दीपिका बहुत पहले डिप्रेशन से निकल चुकी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38eB14a
दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपने डिप्रेशन की अनकही कहानी.. सेट पर काम करते वक्त हुआ था ऐसा दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपने डिप्रेशन की अनकही कहानी.. सेट पर काम करते वक्त हुआ था ऐसा Reviewed by N on December 06, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.