test

तैमूर अली खान ने मम्मी करीना कपूर के साथ की क्रिसमस शॉपिंग, डेकोरेेशन का सामान संभालते हुए आए नज़र

नई दिल्ली | क्रिसमस का त्यौहार आने ही वाला है और ऐसे में बॉलीवुड में भी शॉपिंग का सिलसिला शुरु हो गया है। रिसेन्टली देश के चहेते स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मॉम करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ क्रिसमस डेकोरेशन से जुड़ी चीजें लिए हुए दिखाई दिए। तैमूर बड़े मज़े से क्रिसमस की पूरी शॉपिंग कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तैमूर ने अपने एक हाथ में स्नोमैन का टॉय पकड़ा हुआ है तो दूसरी में सैंटा क्लॉज टॉय लिए हुए हैं।

इस दौरान तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ उनकी नानी बबीता भी नजर आईं। बता दें कि जल्द ही करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज़ होने वाली है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नज़र आएंगे। इसके साथ ही वो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में भी काम कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34NFiJg
तैमूर अली खान ने मम्मी करीना कपूर के साथ की क्रिसमस शॉपिंग, डेकोरेेशन का सामान संभालते हुए आए नज़र तैमूर अली खान ने मम्मी करीना कपूर के साथ की क्रिसमस शॉपिंग, डेकोरेेशन का सामान संभालते हुए आए नज़र Reviewed by N on December 23, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.