test

भारती सिंह ने मैरिज एनिवर्सरी पर पी शराब,- पति ने लिखा दो साल बाद भी ये ऐसी ही है

नई दिल्‍ली। कॉमेडी क्वीन के नाम से जाने जानी वाली भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों एक खास वजह से काफी खुश है। उनकी खुशी की सबसे बड़ी वजह है कि अब यह जोड़ा अपनी शादी के 2 साल पूरे करने जा रहा है। अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को फोटो और वीडियो शेयर कर बधाइयां दीं। लेकिन इन सब में हर्ष लिम्बाच्या ने एक फोटो शेयर करके सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फोटो में कॉमेडियन भारती सिंह(Bharti Singh) हाथ में बोतल लिए नजर आ रही हैं और हर्ष लिम्बाच्या उन्हें घूरते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह के पति ने इस फोटो को खासकर एनिवर्सरी के दिन ही शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है।

बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाच्या (Harsh Limbachiyaa) काफी समय से टीवी पर आने वाले शो 'खतरा खतरा खतरा'में साथ नजर आए हैं। इसके ये दोनों टिकटॉक ऐप पर भी खूब धमाल मचा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sDbstn
भारती सिंह ने मैरिज एनिवर्सरी पर पी शराब,- पति ने लिखा दो साल बाद भी ये ऐसी ही है भारती सिंह ने मैरिज एनिवर्सरी पर पी शराब,- पति ने लिखा दो साल बाद भी ये ऐसी ही है Reviewed by N on December 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.