test

चलती ट्रेन में तिग्मांशु धूलिया की भतीजी को छेड़ रहे थे शराबी, 'जुगाड़' से मिली मदद

नई दिल्ली। अभिनेता तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) की भतीजी के साथ ट्रेन में सरेआम छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। तिग्मांशु की भतीजी बंगलुरू (Bengaluru) जा रही थी तभी कुछ शराबी लड़कों ने उनके साथ छेड़-छाड़ शुरू कर दी।जिसके बाद तिग्मांशू ने ट्वीट कर मदद मांगी। ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद वहां पुलिस पहुंच गई और चारों को हिरासत में ले लिया।

सारा शहर जिसे 'लॉयन' के नाम से जानता है वो नाले के पाइपों में रहकर बिताता था रातें

मामले की गंभिरता देखते हुए रेलवे पुलिस फौरन तिग्मांशु की भतीजी की मदद के लिए पहुंच गई। और चारों को हिरासत में ले लिया। इस बात की सूचना देते हुए तिग्मांशु ने अगले ट्वीट में लोगों का धन्यवाद किया।उन्होंने लिखा कि आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद। हालांकि किसी भी हेल्पलाईन नंबर ने काम नहीं किया लेकिन मैं खुशनसीब हूं कि जैसे इंडिया में हर चीज जुगाड़ से होती है, यहां भी जुगाड़ से ही सही लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और मेरी भतीजी सुरक्षित है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O2iXC3
चलती ट्रेन में तिग्मांशु धूलिया की भतीजी को छेड़ रहे थे शराबी, 'जुगाड़' से मिली मदद चलती ट्रेन में तिग्मांशु धूलिया की भतीजी को छेड़ रहे थे शराबी, 'जुगाड़' से मिली मदद Reviewed by N on January 27, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.