test

कमाई के मामले में बॉबी देओल से भी आगे है उनकी पत्नी, खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस को भी देती हैं मात

नई दिल्ली। फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरूआत करने वाले बॉबी देओल( Bobby Deol) को नही पता था कि यह फिल्म उनके लिये आगे चलकर कितनी बरसात कर देगी। फिल्मों में आते ही बॉबी ने धूम मचा दी थी। लेकिन एक समय ऐसा आया कि जब उन्हें फिल्म मिलना बंद हो गई। उनका एक समय जैसे रूक ही गया हो। करीब चार साल बाद एक बार उन्हें सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में काम करने का मौका। लेकिन इसके बाद भी उऩकी आशा निराशा में ही बदल गई। लेकिन इस निराशा में उनके साथ हमेशा खड़े नजर आई बॉबी देओल की पत्नि। जो भले ही लाइम लाइट की दुनियां से दूर रह रही है लेकिन पैसों के मामले वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं में से एक हैं। बॉबी देओल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बॉबी देओल पत्नी तान्या आहूजा के बारे में बताते हैं।

bobby_tanya.jpg

तान्या आहूजा वो एक ऐसा नाम है जो भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वो आज के समय की एक्ट्रेस को मात दे रही है। तान्या एक बिजनेसमेन की बेटी होने के कारण उनमें इसके गुण कूट कूटकर भऱे हुए है इसलिये वो एक फर्नीचर के अलावा होम डेकोरेटर्स का बिजनेस करती है। तान्या के शोरूम का नाम 'द गुड अर्थ' हैं।

बताया जाता है कि बड़े-बड़े बॉलीवुड के सितारे तान्या के क्लाइंट हैं। तान्या और बॉबी देओल( Bobby Deol) की लवस्टोरी भी काफी रोमांचक है। इनकी प्रेम कहानी एक ने रेस्त्रां के दौरान शुरू हुई थी जब बॉवी अपने खास दोस्तों के साथ रेस्त्रां में चाय पीने गए थे। उसी रेस्त्रां में तान्या भी आई थीं। बॉबी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया। इसके बाद बॉबी ने तान्या को पाने के लिये उनके बारे में सारी जानकारी निकाल ली और उन्हें फोन किया। दोनों ने जल्द ही मिलने का फैसला लिया।

जब बॉबी पहली बार तान्या को डेट पर ले गए तब उन्होने उसी रेस्त्रां को चुना जहां उन्होनें तान्या को पहली बार देखा था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की।और साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली। अब उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vlt0eU
कमाई के मामले में बॉबी देओल से भी आगे है उनकी पत्नी, खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस को भी देती हैं मात कमाई के मामले में बॉबी देओल से भी आगे है उनकी पत्नी, खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस को भी देती हैं मात Reviewed by N on January 27, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.