test

आलिया और रणबीर ने शादी से पहले हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढना किया शुरू, तीन जगहों पर चल रहा है विचार

नई दिल्ली | रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरे भी सामने आती रहती हैं। कुछ दिन पहले दोनों की शादी का कार्ड वायरल होने लगा था हालांकि वो फेक था। सुत्रों के मुताबिक इसी साल आलिया और रणबीर की शादी हो सकती है। वहीं अब दोनों की शादी की खबरों के बीच उनके हनीमून की खबरे भी सुर्खियां बंटोरने लगी हैं। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर की हनीमून डेस्टिनेशन की खोज पूरी हो गई है। इससे दोनों की शादी जल्द होने वाली है इस तरफ भी इशारा जा रहा है।

alia.jpeg

हनीमून डेस्टिनेशन के नाम आए हैं सामने

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जिन तीन जगहों में से हनीमून पर जा सकते हैं वो बहामास, फिनलैंड और स्विट्जरलैंड हैं। दोनों किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो काफी रिच हो। आलिया और रणबीर अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं जिसको लेकर वो किसी भी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए शादी से पहले ही हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में नीतू कपूर परिवार के साथ एक पूजा भी कराती हुईं दिखाई दी थी जिसमें आलिया भी शामिल हुई थीं। जो दोनों की शादी जल्द होने का इशारा कर रहा है। हालांकि अभी तक दोनों ही परिवारों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है।

कब हुआ था प्यार?

बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में जल्द ही नज़र आएंगे। इसी फिल्म से दोनों को प्यार हुआ था। वहीं दोनों के लिए एक बिल्ड‍िंग का कंस्ट्रक्शन भी चल रहा है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर इसी में बिज़ी हैं. खबर के मुताबिक, इसी घर में रणबीर और आलिया की शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इस घर को कृष्णराज कपूर नाम दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30VJVAo
आलिया और रणबीर ने शादी से पहले हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढना किया शुरू, तीन जगहों पर चल रहा है विचार आलिया और रणबीर ने शादी से पहले हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढना किया शुरू, तीन जगहों पर चल रहा है विचार Reviewed by N on January 27, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.