test

पायलेट बन शिल्पा शेट्टी ने ऐसे उड़ाया हेलीकॉप्टर, वीडिया हो रहा वायरल

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इन दिनों शिल्पा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वह हेलीकॉप्टर उड़ाती नजर आ रही है। फैंस को एक्ट्रेस का यह वीडियो बहुत अच्छा लग रहा हैं जिस पर वे कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'उड़ान के लिए तैयार हो जाओ।' फैन्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को 8 लाख 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस और डांस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स की संख्या है। उनका कोई भी वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। शिल्पा शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में भी दोबारा नजर आने वाली हैं। वह 'हंगामा' के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी तो इसके अलावा वह 'निकम्मा' में भी काम कर रही हैं।

shilpa shetty

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rvxqc1
पायलेट बन शिल्पा शेट्टी ने ऐसे उड़ाया हेलीकॉप्टर, वीडिया हो रहा वायरल पायलेट बन शिल्पा शेट्टी ने ऐसे उड़ाया हेलीकॉप्टर, वीडिया हो रहा वायरल Reviewed by N on January 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.