नई दिल्ली | बॉलीवुड की फिल्मों में शोले ऐसी मूवी है जिसका नाम हमेशा लिया जाता है। रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) का आज जन्मदिन है जिन्होंने ऐसी फिल्म बनाई जो लोगों के दिमाग में नहीं दिल में बस गई। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान की फिल्म शोले की कुछ अनकही बातें आपको बताते हैं।
फिल्म शोले में रमेश सिप्पी ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। इस फिल्म ने अब तक कई करोड़ रुपए की कमा कर डाली है। अगर खबरों की मानें तो इसकी कमाई अब तक जारी है। वहीं रमेश सिप्पनी ने एक बार बताया था कि उनके पास फिल्म बनाने का बजट नहीं था। जिसके लिए उन्होंने अपने पिता जीपी सिप्पी से मदद ली थी। स्टारकास्ट पर उन्होंने 20 रुपए खर्च किए थे। फिल्म का फेमस कैरेक्टर गब्बर सिंह का किरदार सबसे पहले डैनी डेन्जोंगपा को दिया गया था। लेकिन बाद में इसके लिए अमजद खान को कास्ट किया गया।
फिल्म शोले पहली ऐसी फिल्म थी जो 100 दिनों तक सिल्वर स्क्रीन पर बनी रही। पहले इस फिल्म का नाम 'मेजर साहब' या 'एक दो तीन' रखने की बात हुई थी लेकिन बाद में इसे शोले नाम दिया गया। बता दें कि गब्बर सिंह का एक डकैत हुआ करता था जिसकी हरकतों को हूबहू फिल्म में रखा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37jkL0Z
No comments: