test

बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद शशि कपूर के बेटे ने चुनी दूसरी राह, पूरी दुनिया में लहराया अपने नाम का परचम


नई दिल्ली। हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर 'कपूर’ खानदान के बारें में सब जानते हैं। वहीं उसी परिवार के शशि कपूर (Shashi Kapoor) जिन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी हैं। जिन्हें आज भी याद किया जाता है। जहां पूरा देश शशि कपूर को उनकी फिल्मों बारें में ही जानते ही और शायद ही कोई उनकी निजी जिंदगी के बारें में जानते होंगे।
Shashi Kapoor
खास बात ये है कि आज करण कपूर का जन्मदिन है। 1958 में शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने जेनिफर केंडल ( jennifer kendal) से शादी की थी। शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर (Kunal Kapoor), करण कपूर (Karan Kapoor), संजना कपूर (Sanjana Kapoor)। शशि कपूर ने अपने तीनों बच्चों के लिए कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होने दी और वो बहुत अच्छे पिता सबित हुए।

Shashi Kapoor Family
शशि कपूर ने अपने बेटे करण कपूर (Karan Kapoor) को बॉलीवुड में भेजने के लिए श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून में काम करने का मौका दिलाया। फिल्म जब रिलीज़ हुई तब लोगों को उनका काम ज्यादा पसंद नहीं आया। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी करण को फिल्में मिलती रही। लेकिन उनको कोई भी सफलता नहीं मिली।
karan_kapoor_new.jpeg
करण कपूर (Karan Kapoor) की फिल्मों में बेशक किस्मत नहीं चली, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और उन्होंने एक्टर की राह को छोड़कर फोटोग्राफर की राह पर चल दिए और आज वो एक सफल फोटोग्राफर बन गए हैं। आज के समय में वो एक फेमस फोटोग्राफर हैं। आज उनकी गिनती जाने-माने फोटोग्राफर में होती है। वहीं उन्होंने इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवार्ड्स 2009 में 'द ओल्ड कपल' नाम की अपनी तस्वीर के लिए लाइफस्टाइल श्रेणी में पुरस्कार जीता था।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R2k06S
बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद शशि कपूर के बेटे ने चुनी दूसरी राह, पूरी दुनिया में लहराया अपने नाम का परचम बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद शशि कपूर के बेटे ने चुनी दूसरी राह, पूरी दुनिया में लहराया अपने नाम का परचम Reviewed by N on January 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.