test

परवीन बाबी की मौत थी बेहद दर्दनाक, तीन दिन तक पड़ा रहा था मृत शरीर.. आखिरी दिनों में हो गई थी बुरी हालत

नई दिल्ली | बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री परवीन बाबी (Parveen Babi) की प्रोफेशनल लाइफ तो बहुत हिट रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बहुत दर्द भरी रही। आज परवीन बाबी की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं कि आखिरी दिनों में उनकी हालत कैसी हो गई थी। 70 के दशक में परवीन की खूबसूरती के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बाहर भी होने लगे थे। उन्हें साल 1976 में एक फेमस मैग्जीन ने अपने कवर पर छापा था। परवीन का जन्म जूनागढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में बीए करके की। इसी बीच उन्हें मॉडलिंग में मौका मिल गया।

परवीन बॉबी (Parveen Babi) ने मॉडलिंग के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। इसी बीच बीआर इशारा की नज़र परवीन पर पड़ गई और उन्होंने फिल्म चरित्र के लिए परवीन को साइन कर लिया। ये फिल्म फ्लॉप रही हालांकि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म मजबूर से कामयाबी मिली। लगातार हिट फिल्मों के बाद परवीन बाबी उस दौर की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं। परवीन का करियर तो बुलंदी को छू रहा था लेकिन उनके प्यार की दास्तानं बड़ी ही दुख भरी रही। उनका तीन लोगों के साथ रिश्ता रहा। जिसमें महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी का नाम शामिल है। कहा जाता है कि महेश भट्ट शादीशुदा होने के बावजूद परवीन के प्यार में दीवाने हो गए थे। वो अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन के साथ रहने लगे थे।

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से प्यार के दौरान परवीन बाबी को एक मानसिक बिमारी ने घेर लिया जिसका नाम महेश ने पैरानायड सिजोफ्रेनिया बताया था। इस बिमारी से वो निकल नहीं पाईं। अपने आखिरी वक्त में वो बहुत अकेली हो गई थी। महेश भट्ट ने भी उनका साथ छोड़ दिया था जबकि परवीन (Parveen Babi) उनके प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि एक बार बिना कपड़ो के ही उनके पीछे भागने लगी थीं। परवीन के अफेयर की खबरे अमिताभ बच्चन के साथ भी थे। यहां तक कि परवीन ने खुद अमिताभ पर उन्हें मारने का आरोप लगाया था। परवीन ने कभी शादी नहीं की, 55 की उम्र के दौरान वो उठ तक नहीं पाती थीं। तीन दिनों तक परवीन का मरा हुआ शरीर उनके फ्लैट में पड़ा रहा था और किसी को खबर तक नहीं थी। जब कुछ सामान उनके घर के बाहर ही पड़ा रहा तब पुलिस को खबर दी गई जिसके बाद उनकी डेड बॉडी मिली थी। 22 जनवरी को उनके मृत शरीर को निकाला गया था। परवीन की मौत का सच आज तक खुल नहीं पाया है। उनकी मौत से पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tqvZ5o
परवीन बाबी की मौत थी बेहद दर्दनाक, तीन दिन तक पड़ा रहा था मृत शरीर.. आखिरी दिनों में हो गई थी बुरी हालत परवीन बाबी की मौत थी बेहद दर्दनाक, तीन दिन तक पड़ा रहा था मृत शरीर.. आखिरी दिनों में हो गई थी बुरी हालत Reviewed by N on January 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.