test

सैफ अली खान को नहीं हैं ज्योग्राफी का ज्ञान! इस बार 'मुंबई' को लेकर ट्रोल हुए

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ब्रिटिश शासन से पहले भारत का कोई अस्तित्व नहीं था। इस स्टेटमेंट के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ और पटौदी नवाब एक ओर स्टेटमेंट देकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए।

Saif ali khan

इस बार सैफ अली खान ने मुंबई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। दरसअल, सैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक कार इंटरव्यू के दौरान अंधेरी को मुंबई का हिस्सा नहीं बता रहे हैं। इस इंटरव्यू में एंकर कहते हैं, 'हम बॉम्बे की ड्राइव पर हैं और इसे बॉम्बे जर्नी कहते हैं।'

इसके बाद सैफ कहते हैं, 'टेक्नीकली आप जिसे बॉम्बे कह रहे हैं यह मुंबई है और यह मुंबई भी नहीं है बल्कि ये अंधेरी है।' इस बयान के बाद लोग सैफ अली खान के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब यूजर्स का कहना है कि सैफ अली खान को इतिहास के साथ ही ज्योग्राफी की भी जानकारी नहीं है, वहीं लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Saif ali khan

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t3wP7W
सैफ अली खान को नहीं हैं ज्योग्राफी का ज्ञान! इस बार 'मुंबई' को लेकर ट्रोल हुए सैफ अली खान को नहीं हैं ज्योग्राफी का ज्ञान! इस बार 'मुंबई' को लेकर ट्रोल हुए Reviewed by N on January 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.