test

Good Newwz Box Office Collection Day 27: 'गुड न्यूज' ने बुधवार को भी की शानदार कमाई

नई दिल्‍ली: Good Newwz Box Office Collection Day 27: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर (Kareena Kapoor), कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की 'गुड न्यूज' (Good Newwz) को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी ये बाकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। हाल ही में गुड न्यूज 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और दबंग 3 को भी पछाड़ चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने 27वें दिन यानी बुधवार को करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की होगी, ऐसे में फिल्म 27 दिनों में ही 206 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है।

good_newwz_.jpeg

इतना ही नहीं गुड न्यूज विदेशों में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म विदेशों में भी 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'गुड न्यूज (Good Newwz)' आईवीएफ (IVF) पर आधारित है और लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक कॉमेडी से भरपूर है।

डायरेक्टर राज मेहता (Raj Mehta) ने फिल्म को बहुत ही क्रिस्प रखा है और कही भी आप बोर नहीं होते हो। वहीं एक्टिंग के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kuamr), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने शानदार एक्टिंग की है। लेकिन कियारा आडवाणी कुछ खास नहीं कर पाती हैं। चारों एक्टर की कैमिस्ट्री फिल्म में काफी अच्छी है। वहीं गुड न्यूज के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GjXn7C
Good Newwz Box Office Collection Day 27: 'गुड न्यूज' ने बुधवार को भी की शानदार कमाई Good Newwz Box Office Collection Day 27: 'गुड न्यूज' ने बुधवार को भी की शानदार कमाई Reviewed by N on January 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.