test

विश्वा महिला दिवस: हौसले से भरी लंबी उड़ान... छू लिया आसमान

नई दिल्ली। 8 मार्च के दिन पूरी दुनियां में मनाया जाने वाला महिला दिवस एक बड़ी क्रान्ति के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है लेकिन क्या आप ये जानते है कि इसकी शुरूआत कब और कैसे हुई थी। दरअसल इसके पीछे की सच्चाई यह थी कि महिलाओं में हो रहे शोषण के विरूद्ध मजदूरों ने अपनी अवाज उठाई थी। जिसकी शुरूआत साल 1908 में हुई थी जब 15 से 20 हज़ार औरतों ने मिलकर न्यूयॉर्क शहर में एक मार्च निकालकर समानता का अधिकार पाने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होनें अपने वेतन को बेहतर बनाने के साथ मतदान करने का अधिकार भी मांगा था। जिसके एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इनकी मांगो को मानते हुए इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। और आज देश दुनिया की हर महिलाओं पुरूषों के समान जिंदगी जीते हुए अपने अपने मुकाम को हासिल कर रही हैं।

missworldmanushi.jpg

आज के समय में देखा जाए तो भारतीय समाज देश की बहुत सी बेटियों ने अपनी काबलियत और हुनर का लोहा मनवाकर भारत को गौरवांवित होने का अवसर दिया है। चलिए पढ़ते है भारत की कुछ महिला शख्सियतों से…..

मानुषी छिल्लर

इस सूची में सबसे पहला नाम आता है 20 साल की मैडिकल स्टूडेंट मानुषी छिल्लर का, जिसने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत कर देश को सम्मान दिलाया। भारत के हरियाणा राज्य की रहने वाली मानुषी से जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले जज के द्वारा पूछे गए आखिरी सवाल का उसने ऐसा जबाब दिया था कि क बार तो जज भी सोचने को मजबूर हो गए थे। उत्तर के रुप में मानुषी ने मां के त्याग को बहुत बखूबी से बयान किया था, जिसकी बदौलत ही उन्हें इस खिताब से नवाजा गया।

chanda_kochchar.jpg

चंदा कोच्छर

दूसरा नाम आता है चंदा कोच्छर का। ये वो भारतीय महिला है, जिन्हें पूर्व अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध मैग्जिन फोर्बस ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में इनका नाम भी दर्ज किया था चंदा आई.सी.आई.सी.आई बैंक की सी.ई.ओ के पद पर कार्यरत है। इस समय चंदा उस सभी लड़कियों के लिए एक प्ररेणा है जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना रखती है।

priyanka-chopra-11.jpg

प्रियंका चोपड़ा
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा उदा. बनकर सामने आई है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिसने अपने देश में ही नही विदेशों में भी अपने काम का लोहा मनवाया है। बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने कड़ी मेहनत से फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और फिर कुछ और करने की चाह लेकर वह अमेरिका गई, जहां उन्होंने क्यूआंटिको नाम से एक टी.वी सिरीज निकाली। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और धीरे धीरे अब इस अमेरिका में एक सफल कलाकार, प्रोड्यूसर व डायरेक्टर हैं।

ektakapoor22.jpg

एकता कपूर

बालाजी प्रोडक्शन कंपनी की मालिक एकता कपूर ने टीवी की दुनियां को एक अलग पहचान दी। इसीलिए उन्हें छोटे पर्दे की टीवी क्वीन कहा जाता है। उनके काम के प्रति लगन और मेहनत को देखकर डायरेक्टर प्रोडूसर एकता कपूर का नाम Fortune india की तरफ से सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में दर्ज किया गया है। टीवी के साथ-साथ एकता अब फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों से एक है।

nedha_patkar11.jpg

मेधा पाटकर

'नर्मदा घाटी की आवाज़' बनी मेधा पाटकर को भला कौन नही जानता। गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित मेधा पाटकर ने 'सरदार सरोवर परियोजना' से प्रभावित लगभग 37 हज़ार गांवों के लोगों के अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने महेश्वर बांध के विस्थापितों के आंदोलन का भी हिस्सा बनी थी।

smriti-irani-.jpg

स्मृति ज़ुबिन ईरानी

स्मृति ज़ुबिन ईरानी जिनकी बुलंद अवाज को सुनते ही लोग एक बार कांप जाते है। यह वो भारतीय महिला है जिसनें अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। वे मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी बनीं। इसके अलावा छोटे पर्दे पर आने वाले धारावाहिक ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘तुलसी’ के किरदार से वो घर घर में पहचानी जाने लगी। लेकिन आज के समय में वो भारतीय राजनीति में जाना माना नाम बन चुकी हैं स्मृति ईरानी का नाम उन राजनेताओं में शामिल है, जो बिना किसी डर के अपनी बात लोगों के सामने रखती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PX3X9H
विश्वा महिला दिवस: हौसले से भरी लंबी उड़ान... छू लिया आसमान विश्वा महिला दिवस: हौसले से भरी लंबी उड़ान... छू लिया आसमान Reviewed by N on March 08, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.