test

रोहित शेट्टी ने की थी ₹30 महीने की नौकरी से अपने भविष्य की शुरुआत

बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने भविष्य की शुरुआत मात्र ₹30 महीने की नौकरी से की थी। आज वे करोड़ों के मालिक हैं लेकिन इसके पीछे उनकी सच्ची लगन और मेहनत थी, जिस कारण वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी जब चौथी, पांचवी क्लास में थे तभी उनके पिता एमबी शेट्टी का निधन हो गया था। ऐसे में परिवार पर आए आर्थिक संकट के कारण घर में खड़ी बड़ी-बड़ी गाड़ियां भी एक-एक करके बिक गई थी, ऐसे में उन्हें छोटी सी उम्र में काम करना शुरू किया था। इस दौरान उन्हें सैलरी के तौर पर मात्र ₹30 मिला करते थे। जिससे उनका गुजारा करना पड़ता था।

रोहित को सबसे पहले काम कुकू कोहली से मिला था, कुकू कोहली ने रोहित शेट्टी को सबसे पहले इंटर्न की जॉब दी थी, रोहित शेट्टी घर में आर्थिक मदद करना चाहते थे, चूंकि इंटर्न को सिर्फ आने जाने का किराया दिया जाता था, रोहित को इस काम के लिए ₹30 मिला करते थे। रोहित ₹30 सैलरी को भी बचाने की कोशिश करते थे। ऐसे में वह घर भी पैदल जाया करते थे। कुकू जिस फिल्म में काम कर रहे थे उस फिल्म से वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन लांच हो रहे थे। फिल्म का नाम था फूल और कांटे। इधर रोहित शेट्टी स्ट्रगल कर रहे थे।

कड़ी मेहनत करने के बाद रोहित को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म सुहाग में काम करने का मौका मिला। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार लीड रोल में थे, इस फिल्म में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का बॉडी डबल बनकर भी काम किया था।।इसके बाद हिंदुस्तान की कसम, राजू चाचा, हकीकत और प्यार तो होना ही था में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला आज वह करोड़ों के मालिक हैं और एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए 25 करोड़ तक फीस लेते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VvJsUM
रोहित शेट्टी ने की थी ₹30 महीने की नौकरी से अपने भविष्य की शुरुआत रोहित शेट्टी ने की थी ₹30 महीने की नौकरी से अपने भविष्य की शुरुआत Reviewed by N on April 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.