नई दिल्ली | देश में लॉकडाउन के चलते सभी सितारे आजकल घर में हैं ऐसे में उनके पुराने फोटोज़ और वीडियोज़ खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का एक पुराना वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें वो पिज्जा (Pizza) खाती हुई दिखाई दे रही हैं। करीना के साथ इस वीडियो में एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी हैं। करीना का ये वीडियो लंदन का है जब वो अपनी छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। इस वीडियो में सोनम कपूर बेबो की टांग खिंचाई भी करती नजर आ रही हैं।
करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आजकल फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल, रिसेन्टली उन्होंने अपनी गर्लगैंग को मिस करते हुए एक फोटो पोस्ट की थी जिसपर अमेजन प्राइम ने कमेंट किया था कि आपके लिए तो एक अलग से शो बनना चाहिए। इसपर करीना ने फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज सीजन 3 का नाम लिया। जिससे कयास लगाए जाने लगे कि करीना, मलाइका, करिश्मा और अमृता इस सीरीज के तीसरे सीजन में आ सकते हैं। हाल ही में करीना ने इसी को लेकर एक और पोस्ट भी किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VRoL4D
No comments: