नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर के चलते सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। ऐसे में सभी लोग इस आदेश का पालन करते हुए घर पर ही हैं। बॉलीवुड एक्टर्स भी घर पर ही अपना वक्त बिता रहे हैं और टाइमपास करने के लिए कोई खाना बनाने में हाथ आजमा रहा है तो कोई कुछ नया एक्सपैरीमेंट कर रहा है। अब हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कपिल शर्मा घर के अंदर गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को वूमप्ला नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में कपिल शर्मा पंजाबी गाना 'तेरे नी करारा' गाना गा रहे हैं और पीछे से मीका सिंह उनके गाने को एंजॉय कर रहे हैं। कपिल शर्मा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल मरीजों की संख्या 20 हजार के बेहद करीब पहुंच गई है। देश में कोरोना के कुल मरीज 19,984 हो गए हैं। इनमें से 15,474 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 3,869 लोगों को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cD6izd
No comments: