सलमान खान के जीजा आयुष ने बच्चों के मुस्लिम नाम होने पर कही बड़ी बात,धर्मनिरपेक्षता की ओर किया इशारा
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान ( Salman Khan ) की बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan ) उनके दिल के कितने पास हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं। अर्पिता की शादी उनके बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा ( Aayush Sharma ) संग हुई है। जो एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अर्पिता के पति होने के नाते से अब आयुष सलमान खान के जीजा कहलाते हैं। आयुष और अर्पिता दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। लेकिन सालों बाद आयुष ने बच्चों के नाम को लेकर एक बड़ा राज खोला है। आइए आपको बतातें है कि पूरी कहानी है क्या।
उनके बेटे आहिल के नाम के पीछे एक क़िस्सा जुड़ा हुआ है। दरअसल,एक बार आयुष लंदन गए थे। जहां उनकी मुलाक़ात एक शख़्स से हुई जिसका नाम आहिल था। इस नाम का अर्थ प्रिंस होता है। यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम आहिल खान ( Ahil Sharma ) रखा। उनकी बेटा का नाम आयत शर्मा ( Aayat Sharma )। जिसका जन्म सलमान खान के जन्मदिन यानी की 27 दिसंबर को हुआ था। ये सलमान के लिए बेहद ही ख़ास तोहफ़ा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VhqosX
No comments: