test

लॉकडाउन में सनी लियोनी की इन आदतों से परेशान हुए पति, मांगी मदद, वीडियो हो रहा वायरल

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सभी अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं। लोग घरों में रहकर भी हैरान परेशान हैं। इस बीच अभिनेत्री सनी लियोनी ( Sunny Lone ) और पति डेनियल वेबर ( daniel weber ) और बच्चों के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान सनी लगातार अपने फैंस के साथ मजेदार पोस्ट शेयर कर रही हैं। हाल ही उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे डेनियल के साथ नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में डेनियल के हाथ में कई सारे प्लेकार्ड्स है जिनपर सनी के बारे में और लॉकडाउन के दौरान उनकी आदतों के बारे में लिखा है।

 

इस वीडियो में डेनियल, सनी लियोनी के डेली रूटीन के बारे में बात कर रहे हैं। डेनियल कहते हैं,'सनी सुबह उठ जाती हैं वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं और हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि उनके हाथ में जो प्लेकार्ड होता है वो इसके बिल्कुल उलट होता है, जिस पर लिखा है-'मेरी मदद करें। वो हमेशा सोती रहती है। वो बिल्कुल अच्छी कुक नहीं है। बहुत ही आलसी है। हमेशा पैजामे पहने होती है।'

 

Sunny Leone

सनी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सनी अपने फैंस से पति डेनियल के साथ हैलो बोलती हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VqVXk7
लॉकडाउन में सनी लियोनी की इन आदतों से परेशान हुए पति, मांगी मदद, वीडियो हो रहा वायरल लॉकडाउन में सनी लियोनी की इन आदतों से परेशान हुए पति, मांगी मदद, वीडियो हो रहा वायरल Reviewed by N on April 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.