नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग में पूरा देश एकजुट होकर इससे लड़ रहा है। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी बढ़-चढ़कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने पहले पीएम केयर्स फंड के अलावा कई संस्थानों में सहायता राशि दान की थी। उसके बाद उन्होंने क्वारंटीन फैसलिटी के लिए अपने 4 मंजिला प्राइवेट ऑफिस को बीएमसी को ऑफर किया था। जिसके बाद अब शाहरुख और गौरी के ऑफिस को क्वारंटीन सेंटर में बदल दिया गया है।
आपको बता दें कि अकेले महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब पहुंच चुकी है। वहीं 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बात करें पूरे देश की तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 16454 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जबकि मृतकों की संख्या 681 पहुंच चुकी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S0fDJQ
शाहरुख खान ने पूरा किया वादा, ऑफिस बिल्डिंग को क्वारंटीन सेंटर में बदला
Reviewed by N
on
April 23, 2020
Rating:
No comments: