test

फैंस के साथ लाइव चैट पर अर्जुन कपूर ने की खास बातचीत,मलाइका संग शादी के प्लान को लेकर शेयर की कई बातें

नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों से जुड़ी कई खबरें वायरल होती रहती है। लॉकडाउन के समय में भी दोनों को एक ही घर में समय बिताते हुए भी स्पॉट किया गया। काफी समय बाद अभिनेता ने मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर कई बातें कही।

दरअसल,एक लाइव इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से उनके फैंस ने मलाइका संग उनकी शादी को लेकर प्रश्न पूछा। जिसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि 'जब भी मेरी शादी तय होगी मैं बता दूंगा। वैसे अभी कोई प्लान नही है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अभी शादी करनी भी हो तो होगी कैसे?।' अर्जुन कपूर ने इस लाइव चैट में मलाइका संग उड़ रही खबरों को अफवाह बताया। केवल अर्जुन ही नहीं बल्कि मलाइका भी अक्सर शादी से जुड़ी खबरों पर कुछ भी बोलने से कतराती हुई नज़र आती हैं।

बता दें मलाइका अरोड़ा ने अपने पित अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan ) संग तलाक ले लिया है। जिसके बाद से वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन को उनके घर में आते-जाते हुए भी देखा गया है। फिलहाल इन दिनों लॉकडाउन के चलते अर्जुन कपूर दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वो 300 दिहाड़ी मजदूरों के लिए राशन का इंतजाम करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XK0obx
फैंस के साथ लाइव चैट पर अर्जुन कपूर ने की खास बातचीत,मलाइका संग शादी के प्लान को लेकर शेयर की कई बातें फैंस के साथ लाइव चैट पर अर्जुन कपूर ने की खास बातचीत,मलाइका संग शादी के प्लान को लेकर शेयर की कई बातें Reviewed by N on April 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.