भूमि पेडनेकर ने पर्सनल लाइफ पर किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं हमेशा सिंगल रहूंगी, शादी नहीं करूंगी.. जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली | बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई है जिनमें से एक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हैं। हाल ही में भूमि ने पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। भूमि ने जिन बातों का जिक्र किया है वो सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। भूमि अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ बातचीत कर रही थीं, इस दौरान उन्होंने बताया कि वो कभी भी किसी को डेट नहीं करेंगी ना ही शादी करेंगी। इस बात के पीछे वजह भी काफी चौंकाने वाली है।
भूमि पेडनेकर ने बताया कि आजतक उन्होंने किसी को भी डेट नहीं किया है और ना ही आगे करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिंदगी के लिए सिंगल रहूंगी क्योंकि हम एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाएंगे और हर लड़के को शायद लगता है कि मुझमें बहुत पोटेंशियल है, तभी उनकी बहन समीक्षा कहती हैं कि मैं बहुत ध्यान देती हूं इस बात पर, कुछ ठीक से मैच नहीं करता है। तभी भूमि कहती हैं कि मैं यूपी में पिछले दो साल से शूट कर रही हूं तो मुझे कहां से मिलेगा कोई। इसके बाद किसी एक्टर को डेट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी को डेट भी करती हूं तो वो फिल्म इंडस्ट्री से तो बिल्कुल भी नहीं होगा। मेरी जिंदगी बहुत सीमित हो जाएगी, हम सिर्फ फिल्मों की ही बात करेंगे। वहीं उनकी बहन ने इस सवाल पर कहा कि मैं एक्टर को डेट कर लूंगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zp4Cev
No comments: