नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कठिन दौर में पूरा देश लॉक डाउन पर है, ऐसे में बॉलीवुड कलाकार भी अपने-अपने घरों में रहकर अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जुड़े हुए हैं, और समय-समय पर उनसे जुड़े रहने के लिए वीडियो और दूसरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अरबाज खान का देखने को मिला।
जॉर्जिया (Giorgia Andriani) और अरबाज (Arbaaz Khan) के इस वीडियो पर बॉलीवुड के सितारे भी कमेंट के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए जॉर्जिया ने लिखा है-, "नाई बनें या एक जंगली बनें? क्या कहते हैं?"
जॉर्जिया लॉकडाउन में अरबाज के घर पर ही समय बिता रही हैं और बोरियत को दूर करने के लिए वो बालकनी में आराम कर रहे अरबाज खान की शेविंग कर देती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज खान (Arbaaz Khan) भाई सलमान खान की 'दबंग 3' मूवी में नजर आए थे। विदित हो अरबाज खान ने सलमान खान की फ़िल्म दबंग 1 और दबंग 2 में भी अहम किरदार निभा चुके हैं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cHKse9
No comments: