test

कार्तिक आर्यन ने खाने को लेकर बहन पर निकाला था गुस्सा, लोगों ने लगाई फटकार, डिलीट करना पड़ा वीडियो

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आजकल घर कई तरह के क्रिएटिव काम कर रहे हैं। जिसमें से एक उनका नया शो कोकी पूछेगा है और इसके अलावा वो अपनी बहन के साथ वीडियो बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बहन के साथ एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया था जिसमें खाना ना अच्छा लगने पर वो उनकी चोटी खींचते हुए अपना गुस्सा निकालते हैं। हालांकि कार्तिक का ये वीडियो कई लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने ट्रोल कर दिया। यहां तक लोगों के कमेंट्स से परेशान होकर कार्तिक ने वो वीडियो डिलीट भी कर दिया।

कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन के साथ बनाए वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था लेकिन लोगों ने उन्हें इसके लिए फटकार लगाई है। वीडियो में कार्तिक खाना खा रहे होते हैं लेकिन उन्हें खाना अच्छा ना लगने पर वो गुस्से में नजर आते हैं और बहन कृतिका तिवारी की चोटी पकड़कर उन्हें तेजी से घुमाते हैं। फिर उनकी बहन बालकनी से नीचे गिर जाती हैं और वो बेलन के साथ दिखाई देते हैं। इस वीडियो को लेकर ट्रोलर्स ने कार्तिक पर खूब तंज कसे हैं। एक यूजर ने लिखा- औरतों से नफरत वाली फिल्मों में एक्टिंग करना एक बात हैं लेकिन भाई खुद से ऐसी स्क्रिप्टिंग और डायरेक्टिंग भी कर रहे हैं?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kp6Pc1
कार्तिक आर्यन ने खाने को लेकर बहन पर निकाला था गुस्सा, लोगों ने लगाई फटकार, डिलीट करना पड़ा वीडियो कार्तिक आर्यन ने खाने को लेकर बहन पर निकाला था गुस्सा, लोगों ने लगाई फटकार, डिलीट करना पड़ा वीडियो Reviewed by N on April 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.