test

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर बेटे वियान का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बैकफ्लिप करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उनके बेटे ने उनके नियमित वर्कआउट शेड्यूल से प्रेरणा ली है और फिटनेस में रुचि दिखाई है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वियान परफेक्ट बैकफ्लिप कर रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बच्चे हमेशा अपने माता-पिता को जो कुछ भी करते देखते हैं उसकी नकल करते हैं। हमें कसरत और योगाभ्यास करते देख, वियान ने अपनी सेहत और फिटनेस में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया। बच्चों में बहुत ऊर्जा होती है और उस विशाल ऊर्जा को अच्छी तरह से चैनलाइज करना महत्वपूर्ण होता है।'

Shilpa Shetty son Viaan

शिल्पा ने कहा कि वियान को जिमनास्टिक काफी पसंद है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'वह जिम्नास्टिक से प्यार करता है। इसलिए मैंने उसे दाखिला दिलाया। लेकिन बिना अभ्यास के जिम्नास्टिक में जंग लग जाता है। तो हम अभ्यास करते रहते हैं.. उसे अपने नियंत्रण में रखते हैं, सक्रिय रखते हैं। यदि आपके बच्चे कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें अभ्यास कराते रहना चाहिए, क्योंकि अभ्यास आपको परफेक्ट बनाते हैं। उन्हें भूख अच्छी लगती है और अच्छी नींद भी आती है। घर पर रहें, सुरक्षित रहें!' शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कमेंट कर लोग वियान की बैक फ्लिप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं नहीं है जब शिल्पा ने अपने बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हो। इससे पहले भी शिल्पा ने अपना और अपने पति राज कुंद्रा के वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था जिसमें विआन उनके साथ ही वर्कआउट करता दिखाई दे रहा था। शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन में रहने के बाद भी लगातार अपने वीडियो से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अपने टिकटॉक वीडियो से खूब धमाल मचा रही हैं, उनके वीडियो इंटनेट पर छाए हुए हैं। हाल ही में शिल्पा एक वीडियो वीडियो में 'गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Shilpa Shetty son Viaan

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bLLvJ3
शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां Reviewed by N on May 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.