test

Vikas Dubey का हुआ एनकाउंटर, बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर बोले- सबसे शर्मनाक मुठभेड़, यह लोकतंत्र का मजाक है

नई दिल्ली: कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey Encounter) एनकाउंटर में मारा गया। ये एनकाउंटर शुक्रवार सुबह 7 बजे के आसपास हुआ। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन (Ujjain) से कानपुर (Kanpur) लेकर जा रही थी। लेकिन बर्रा क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे वो कार पलट गई, जिसमें विकास दुबे बैठा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Vikas Dubey Dead) घोषित कर दिया। इस पूरे घटना पर अब बॉलीवुड से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir Reaction On Vikas Dubey Encounter) ने एक ट्वीट किया है जोकि काफी चर्चा में है।

ओनिर ने इसे सबसे शर्मनाक मुठभेड़ बताया। साथ ही कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है। ओनिर ने ट्वीट (Onir Tweet) करते हुए लिखा, "विकास दुबे का एनकाउंटर सबसे शर्मनाक मुठभेड़ है। क्या भविष्यवाणी की गई या ऐसा होने का इंतजार था। वास्तविक जांच में विभिन्न राजनीतिक संबद्धता के साथ कई शक्तिशाली राजनीतिक नाम के कनेक्शन और समर्थन का पता चला होगा। यह लोकतंत्र का मजाक है।" ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है।

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Reaction) ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था। तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'वाह, हमने ये तो एक्सपेक्ट नहीं किया था। और फिर लोग कहते हैं कि बॉलीवुड स्टोरीज़ रिएलिटी से परे होती हैं।'

आपको बता दें कि विकास दुबे (Vikas Dubey) को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal Mandir) परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। जिसके बाद मध्यप्रेदश पुलिस ने उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था। रात को यूपी पुलिस (UP Police) कानपुर के लिए रवाना हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3262BA6
Vikas Dubey का हुआ एनकाउंटर, बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर बोले- सबसे शर्मनाक मुठभेड़, यह लोकतंत्र का मजाक है Vikas Dubey का हुआ एनकाउंटर, बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर बोले- सबसे शर्मनाक मुठभेड़, यह लोकतंत्र का मजाक है Reviewed by N on July 10, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.