test

Sushant Case: सुप्रीम कोर्ट के CBI जांच के आदेश के बाद बोले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे- बिहार के सीएम पर रिया चक्रवर्ती बोले इतनी औकात नहीं

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस में आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया और सीबीआई जांच का आदेश देकर दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की गुहार लगा रहे लोगों को राहत की सांस दी। सुप्रीम कोर्ट ने तीन मिनट में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि बिहार सरकार का एफआईआर दर्ज करना गलत नहीं बल्कि मुंबई पुलिस की तरफ से इस केस में अब तक कोई जांच नहीं की गई है। इस केस की अब सीबीआई जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही सुशांत का परिवार, फैंस और तमाम उन लोगों ने खुशी जताई जो लगातार इसकी मांग कर रहे थे। इसके अलावा बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि ये न्याय की जीत है। आज मैं मान गया कि न्यायमूर्ति में भगवान हैं। आज करोड़ो लोगों की भावनाओं को न्याय मिला है। वहीं रिया चक्रवर्ती पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर वो कोई टिप्पणी करें इतनी उनकी औकात नहीं।

गुप्तेश्वर पांडे ने साफ किया कि सुशांत केस सीबीआई के हाथ में जाने से न्याय जरूर मिलेगा। हमें थोड़ा इंतजार करना होगा लेकिन न्याय अवश्य होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q5DTsr
Sushant Case: सुप्रीम कोर्ट के CBI जांच के आदेश के बाद बोले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे- बिहार के सीएम पर रिया चक्रवर्ती बोले इतनी औकात नहीं Sushant Case: सुप्रीम कोर्ट के CBI जांच के आदेश के बाद बोले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे- बिहार के सीएम पर रिया चक्रवर्ती बोले इतनी औकात नहीं Reviewed by N on August 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.