test

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी के 10 साल पूरे, फैंस के लिए खास मैसेज

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बॉलीवुड (Bollywood industry) में अपने एक दशक पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास नोट साझा किया। सोनाक्षी लिखती हैं, दस साल पूरे हो गए और यह क्रम अब भी जारी है। यकीन नहीं होता कि सिल्वर स्क्रीन पर पहली दफा पेश होने के बाद से मैंने पूरे दस साल का सफर तय कर लिया। मुझे आज भी याद है कि मैं इस बात को लेकर कितनी ज्यादा अनिश्चित थी कि क्या मैं यह एक्टिंग वही है जो मैं करना चाहती हूं, लेकिन आपको पता है किस चीज से मेरा यह शक दूर हुआ? आप लोगों का प्यार।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी ने आगे कहा, आप लोगों ने मुझे प्रोत्साहित किया, आपकी आलोचनाओं ने मुझे और बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया। मेरी कड़ी मेहनत ने मुझे यहां बनाए रखा और काम के प्रति मेरी इज्जत के चलते मैंने आगे बढ़ते रहना जारी रखा। मेरे जोश ने मेरी मदद की और सीखने के प्रति मेरी भूख की वजह से मैं आगे बढ़ती रही और आज दस साल बाद मैं यहां हूं। हर फिल्म में मिले अनुभव की मैं बेहद आभारी हूं - चाहें वह अच्छा हो या बुरा। मैंने जिस भी इंसान के साथ काम किया है, उन सभी का भी मैं शुक्रिया अदा करती हूं। इस इंडस्ट्री, मेरे दर्शकों और इस यूनीवर्स को मेरा धन्यवाद! यह बस शुरुआत है।

Sonakshi Sinha


अरबाज ने फैन्स को कहा थैंक्स

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है। उनके स्वैगर डांस मूव्स, उनके सिटी-मार डायलॉग्स और अनोखे अंदाज में किये गए एक्शन ने चुलबुल को अब तक का सबसे पसंदीदा किरदार बना दिया है। इस फिल्म ने 10 साल पूरे कर लिए।

सलमान को पुलिस की वर्दी में देखने से ले कर दमदार एक्शन करते हुए देखना, उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट की तरह था। वही, सोनाक्षी सिन्हा ने रज्जो की भूमिका में और अरबाज खान ने मक्खी के रूप में इस फिल्म को अधिक आकर्षक बना दिया है। आज हम इस उत्कृष्ट कृति के एक दशक का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में अरबाज खान ने फिल्म को प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

Sonakshi sinha

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hkiOFV
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी के 10 साल पूरे, फैंस के लिए खास मैसेज बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी के 10 साल पूरे, फैंस के लिए खास मैसेज Reviewed by N on September 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.