test

'2 सेकंड फेम' की बात कहने पर फंसी Shibani Dandekar, सुशांत के बहनोई ने ट्वीट कर किया अंकिता लोखंडे को सपोर्ट

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे उनकी रहस्यमयी तरीके से हुई मौत के लिए लगातार न्याय की मांग कर रही है। सुशांत के जाने के बाद से वह उनके पूरे परिवार से साथ खड़ी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वह लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं देती हुईं नज़र आ रही हैं। ऐसे में अंकिता पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। पहले उनपर सुशांत से अपने घर की ईएमआई भरवाने का आरोप लगाया गया था। वहीं अब सुशांत की मौत पर फेम लेने की बात कही जा रही है।

बता दें कुछ समय पहले अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनके दोस्त और डायरेक्टर विकास गुप्ता दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विकास ने शिबानी को अंकिता द्वारा किए गए कामों और उनके पुरस्कारों की एक झलक दिखाते हुए उनसे कहा है कि-'किसी को यह कहना कि उसे 2 सेकंड का फेम चाहिए है। यह बहुत ही गलत बात है। अंकिता ने अपनी शुरूआत टीवी से की और अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में गईं। ऐसे में एक कलाकार के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद ही गलत है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FsuyJ2
'2 सेकंड फेम' की बात कहने पर फंसी Shibani Dandekar, सुशांत के बहनोई ने ट्वीट कर किया अंकिता लोखंडे को सपोर्ट '2 सेकंड फेम' की बात कहने पर फंसी Shibani Dandekar, सुशांत के बहनोई ने ट्वीट कर किया अंकिता लोखंडे को सपोर्ट Reviewed by N on September 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.