मनजिंदर सिंह सिरसा ने कराई करण जौहर की खिलाफ ड्रग मामले में शिकायत दर्ज, 2019 की पार्टी का वीडियो भी किया शेयर
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पहले नेपोटिज्म और मूवी माफिया के चलते इंडस्ट्री सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं ड्रग कनेक्शन मामले में गिरफ्तार हुई अभिनेता की गर्लफ्रेंज रिया चक्रवर्ती के बयान से कई सेलेब्स की गर्दनों पर तलवार लटकनी शुरू हो गई है। रिया एनसीबी को दिए बयान में बताया कि बॉलीवुड में करीबन 80 प्रतिशत लोग ड्रग का सेवन करते हैं। जिसके बाद से एनसीबी के निशाने पर निर्देशक करण जौहर आ गए हैं। वहीं इस पूरे मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी करण की इस पार्टी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने पार्टी में ड्रग के इस्तेमाल होने की बात कही है।
यही नहीं नेता ने करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि "याद कर लीजिये इस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे को कुछ ही दिनों में ये लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर के बाहर लाइन में खड़े नज़र आएंगे!! अपनी ड्रग पार्टियों के कारण जेल जाने की तैयारी में!" #उड़ताबॉलीवुड। सिरसा ने अपनी इस पोस्ट में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और शाहिद कपूर को भी टैग किया है। आपको बता दें करण जौहर की पार्टी की जो वीडियो सामने आई है। उसमें इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नज़र आ रहे हैं। जिसमें मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और जोया अख्तर शामिल है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FKOpDH
No comments: