test

सुशांत सिंह राजपूत को यादकर इमोशनल हुईं Ankita Lokhande, कहा- तुम हमेशा ख्यालों में रहोगे

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को अब तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन उनकी यादों से उनके फैंस, करीबी निकल नहीं पा रहे हैं। सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी उन्हें अक्सर याद करती रहती हैं। सुशांत को न्याय दिलाने की लड़ाई में वो दिवंगत एक्टर के परिवार के साथ लगातार खड़ी रही हैं। अंकिता और सुशांत एक दूसरे के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों अपने करियर के शुरुआती दौर से ही एक दूसरे की ढाल थे। यही कारण है कि अंकिता, सुशांत को बेहद करीब से जानती हैं, उनकी छोटी से बड़ी बात भी उन्हें पता है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) द्वारा चलाए गए हर कैंपेन में अंकिता सबसे आगे होती हैं। अब अंकिता ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है।

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत के 11वें सपने को पूरा करने में भाग लिया था। उन्होंने पेड़ लगाया था जो सुशांत का सपना था। सुशांत के सभी सपनों को पूरा करने में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति फैंस का सपोर्ट मांग रही हैं जो उन्हें बखूबी मिल रहा है। #Plant4SSR कैंपेन के तहत उनके फैंस ने 1000 पेड़ लगाने का सुशांत का सपना पूरा किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35DKyTU
सुशांत सिंह राजपूत को यादकर इमोशनल हुईं Ankita Lokhande, कहा- तुम हमेशा ख्यालों में रहोगे सुशांत सिंह राजपूत को यादकर इमोशनल हुईं Ankita Lokhande, कहा- तुम हमेशा ख्यालों में रहोगे Reviewed by N on September 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.