Bhumi Pednekar की फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' पर की जा रही है रिलीज़, मूवी में कोंकणा सेन भी आएंगी नज़र
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दो बेहतरीन अभिनेत्रियां दर्शकों को जल्द ही एंटरटेन करने आ गई हैं। मशहूर एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेडनेकर की फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारें आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है। जिसकी वजह से दोनों ही अभिनेत्रियां खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। फिल्म में भूमि और कोंकणा बहनों की भूमिका निभाती हुई दिखाई दीं। जो हमेशा लड़ती और झगड़ती रहती हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले से ही काफी चर्चा में बना हुआ था।
फिल्म के रिलीज़ होते ही एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से फिल्म की सीन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'यदि आप अपनी बहन से नहीं लड़ते हैं, तो क्या आप लोग भी बहनें हैं?' भूमि को पोस्ट को कई लाख लोग पसंद कर चुके हैं। वह इस फिल्म में कोंकणा की छोटी बहन का रोल निभाती हुई नज़र आ रही हैं। फिल्म में भूमि एक रोमांस ऐप के जरिए लड़को से बातचीत करती हैं। इस बीच उनकी बातचीत विक्रंत मेसी से होने लगती है और दोनों ही एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
मशहूर राइटर अलंकृता ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। उन्होंने बताया कि फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का के दौरान ही उन्होंने डॉली किट्टी की कहानी लिखी थी। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' के बारें में खास बात बताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि-'दो शानदार बहनें जल्द ही दुनिया से मिलने आ रही हैं। जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।' इस फिल्म में कोंकणा और भूमि के अलावा, विक्रांत मेसी , अमोल पाराशर, करण कुंद्रा, आमिर बशीर, और मुश्ताक खान मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की कास्ट भी दर्शकों काफी पसंद आ रही है। फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिल रहा है। जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ही जाने जाते हैं।
फिल्म डॉली किट्टी की निर्माता एकता कपूर हैं। इस फिल्म को 4 अक्टूबर को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें भूमि और कोंकणा रियल बहनें नहीं बल्कि कजिन बहने हैं। डॉली का किरदार कोंकणा निभाती हुईं नज़र आएंगी। वहीं किट्टी की भूमिका भूमि निभाती हुईं दिखाई देंगी। ट्रेलर दोनों ही बहनें अलग-अलग परेशानियों से जूझती हुई दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iHryHL
No comments: