test

फरहान अख्तर के परिवार के खास सदस्य का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

नई दिल्ली। साल 2020 पूरी दुनिया के लिए ही बुरा साबित होता हुआ नज़र आ रहा है। बॉलीवुड की तरफ से भी एक के बाद एक कई बुरी खबरें इस साल सुनने को मिली है। इस बीच कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के परिवार में से एक सदस्य का निधन हो गया। इस बात की जानकारी अभिनेता ने एक सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। जिसमें अभिनेता ने अपने बचपन के पलों को याद कर उन्हें हमेशा उनके साथ रहने के लिए शुक्रिया कहा है।

'भाग मिल्खा भाग' एक्टर फरहान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'डियर रामू...आप हमारे परिवार का तब से हिस्सा हैं जब मैंने इस दुनिया में जन्म भी नहीं लिया था। मैंने अपना पूरा बचपन आपकी देखरेख में गुज़रा है। आपका हमें रोज़ाना स्कूल छोड़ना, खेला, बांद्रा मेला दिखाने ले जाना। आज भी उन्हें याद है। फरहान आगे बताते हैं कि 'रामू ही वह शख्स हैं जिन्होंने उन्हें डिस्को 80 स्मैश हिट के फंकी टाउन से रूबरू करवाया था। हमेशा उन्होंने रामू को मुस्कुराते हुए ही देखा था। जैसे की इस तस्वीर में हंस रहे हैं।' पोस्ट के अंत में फरहान ने रामू को उनकी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए खुद को काफी खुशनसीब और उन्हें बेशुमार प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा।

बता दें इन दिनों फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के समर्थन की वजह से खूब सुर्खियों में है। शिबानी रिया की काफी अच्छी दोस्त हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर रिया को सपोर्ट करते हुए उनके लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फरहान की तरफ से भी खूब समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि यह कपल सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी कह रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hqQzW8
फरहान अख्तर के परिवार के खास सदस्य का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज फरहान अख्तर के परिवार के खास सदस्य का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज Reviewed by N on September 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.