test

Gauhar Khan Troll: गौहर खान ने किया ऐसा काम, लोग सुना रहे खूब खरीखोटी, वीडियो वायरल

महामारी कोरोना को देखते हुए सभी लोग अपनी सुरक्षा का विशेष ख्याल रख रहे है। बिना काम लोग घर से निकलने से बच रहे है। यदि कोई बाहर जाता भी है तो मास्क लगाते है। अगर कोई अपनी सेफ्टी का ध्यान नहीं करते है तो दूसरे लोग उसको ऐसा करने के लिए मना करते है। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान सुर्खियों में छाई हुई है। वह बिना मास्क लगाने के कारण ट्रोल हो रही है और यूजर्स अभिनेत्री को खूब खरीखोटी सुना रहे है।

gauhar khan

दरअसल, गौहर खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बिना मास्क ही सड़क पर घूमती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री सड़क पर खड़े अपने फैंस से बातें भी कर रही हैं। वीडियो बना रहा शख्स भी उनसे बात करता है और वो सभी से बातें करते हुए आगे बढ़ती हैं। हालांकि, उनके इस वीडियो को शेयर होने के बाद अब इंस्टायूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और मास्क लगाए बिना बाहर जाने की आलोचना कर रहे हैं।

gauhar khan

 वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स गौहर खान के मास्क ना लगाने पर भड़क रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये लोग दूसरे लोगों को मास्क लगाने और सावधानी बरतने के लिए कहते हैं, लेकिन खुद ऐसा नहीं करते हैं। कई लोगों का कहना है कि जब शहर में लगातार केस बढ़ रहे हैं तो उन्हें मास्क जरुर लगाना चाहिए।

gauhar khan

पिछले दिनों गौहर खान ने अपना 37वां बर्थडे मनाया था। उन्होंने अपने दोस्तों और प्रशंसकों को इस अवसर पर उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जन्मदिन को खास अंदाज में अपने रुमर्ड ब्वॉय फ्रेंड जैद दरबार के साथ मनाया। गौहर ने सोशल मीडिया पर जिसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35FxVYe
Gauhar Khan Troll: गौहर खान ने किया ऐसा काम, लोग सुना रहे खूब खरीखोटी, वीडियो वायरल Gauhar Khan Troll: गौहर खान ने किया ऐसा काम, लोग सुना रहे खूब खरीखोटी, वीडियो वायरल Reviewed by N on September 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.