test

शिवसेना ने बिना नाम लिए Kangana Ranaut को दी धमकी! सामना में कहा- पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई स्थित कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलाने के बाद एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर निशाना साध रही हैं। वहीं, शिवसेना भी अपने मुखपत्र सामना के जरिए कंगना रनौत पर हमला बोल रही है। एक बार फिर शिवसेना ने सामना में कंगना रनौत का नाम लिए बिना लिखा कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए।

शिवसेना ने लिखा, मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर नहीं है। जिन्होंने ये विवाद पैदा किया है उन्हें मुबारक। अकसर विवादों में रहने के बाद भी मुंबई प्रतिष्ठित है। मुंबई में बॉलीवुड का तंबू गड़ा और यह उद्योग के रूप में फैला। हर भाषा का कलाकार यहां काम कर रहा है। बाहर से आने वाले कई लोग यहां फुटपाथ पर तक रहे हैं। उनमें से कई लोगों की किस्मत चमक जाती है और उसके बाद वो मुंबई के जूहू, मालाबार हिल और पाली हिल में अपना महल खड़ा करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस कंगना का ऑफिस भी पाली हिल में मौजूद है।

शिवसेना आगे लिखती है, मुंबई में कोई भी आकर अपनी प्रतिभा आजमा सकता है। फिल्म उद्योग लाखों लोगों को रोजी रोटी दे रहा है। शिवसेना ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में परिवारवाद है लेकिन यहां वही टिक पाता है जिसमें टैलेंट होता है। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने मुंबई को अपनी कर्मभूमि माना। मुंबई को बनाने में उनका खास योगदान है। उन्होंने कभी पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं किया। कांच के घर में रहकर दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते। जिन्होंने ऐसा किया उन्हें मुंबई का श्राप लगा। मुंबई को कम आंकने का मतलब है खुद के लिए गड्ढा खोदना।

आपको बता दें कि कंगना रनौत भी लगातार ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोमनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'सुप्रभात दोस्तों यह फ़ोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूं न हो आख़िर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3inEp1D
शिवसेना ने बिना नाम लिए Kangana Ranaut को दी धमकी! सामना में कहा- पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते शिवसेना ने बिना नाम लिए Kangana Ranaut को दी धमकी! सामना में कहा- पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते Reviewed by N on September 12, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.